सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MLA Lalpura brother-in-law sets Fire to homes of Poor families

AAP विधायक के साले की गुंडागर्दी: गरीब के घर में घुसा, पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग, गांव का सरपंच है आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के साले व गांव के सरपंच ने गुंडागर्दी दिखाते हुए गांव में रहने वाले दो गरीब परिवारों के घर को आग लगा दी। हालांकि इस घटना के बाद आरोपी सरपंच फरार है। 

AAP MLA Lalpura brother-in-law sets Fire to homes of Poor families
घर पर जला हुआ सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में केंद्रीय जेल से रिहा हुए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। खडूर साहिब हलके के गांव वेईपुई में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जो लालपुरा के साले व गांव के सरपंच बलदेव सिंह गोरा ने किया। पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को नामजद करके छापामारी शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित परिवारों को मुआवजा जारी करवाकर मामले पर पर्दा डालने का प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

Trending Videos


गांव वेईपुई निवासी लवप्रीत सिंह लब्बू का अपने ही गांव के आप समर्थक सरपंच बलदेव सिंह गोरा के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते सरपंच ने अपने साथी सुखविंदर सिंह सुक्खा, गुरवंश सिंह, जोबनजीत सिंह, आलू व पांच अज्ञात लोगों समेत दावा बोलते लवप्रीत सिंह लब्बू के घर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय लब्बू अपनी पत्नी व बच्चों समेत घर नहीं था। बल्कि उसकी विधवा मां दलबीर कौर घर में अकेली थी। इसी तरह सुखदेव सिंह सोनू के घर में उसकी बेटी सुखमनप्रीत कौर अकेली थी। जहां सरपंच ने गुंडागर्दी करते उनके घरेलू सामान को आग लगाई। आरोप है कि सरपंच बलदेव सिंह गोरा के हाथ में पिस्टल था। जबकि दो साथी बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी किया गया मुआवजा
डीसी राहुल कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए। जिसके बाद एसडीएम संजीव शर्मा राजस्व विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज किया। बाद में प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर मुआवजा जारी कर दिया गया।

सियासी तूल जोरों पर
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, शिअद से संबंधित पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने घटनाक्रम का संज्ञान लेते कहा है कि विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के जेल से रिहा होते ही उनके रिश्तेदारों द्वारा जशन मनाने के नाम पर गरीब परिवारों के घरों को जलाया जा रहा है। जो सबसे बड़ा गुनाह है। विधायक लालपुरा का कहना है कि मैंने किसी कार्यकर्ता या परिवार के सदस्यों को कोई छूट नहीं दे रखी। अगर किसी ने कानून हाथ में लिया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना जायज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed