सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   kabirdham

कबीरधाम के पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा: डॉक्टरों और स्टाफ से मारपीट, जान से मारने की धमकी, 4 गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
kabirdham
पुलिस की गिरफ्त से आरोपी
विज्ञापन

कबीरधाम जिले के पंडरिया के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधी रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों और स्टाफ के साथ जमकर अभद्रता और मारपीट की। घटना 1-2 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।

Trending Videos


मिली जानकारी अनुसार, आरोपियों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। अचानक हुए इस हंगामे से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए शांति व्यवस्था बहाल की।  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों-दिनेश जोगी, कमल पाटले, देवकुमार टंडन और जितेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि इस कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर सीधे जेल भेज दिया गया।आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे उनकी पृष्ठभूमि संदिग्ध मानी जा रही है। कबीरधाम पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और चिकित्सा कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता से कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed