{"_id":"6989ad83d6b741752d026ed5","slug":"boy-murdered-his-female-classmate-at-law-college-in-tarn-taran-inside-story-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ कॉलेज में युवती की हत्या: क्लासरूम में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गया सिरफिरा, संदीप कौर के मर्डर की पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉ कॉलेज में युवती की हत्या: क्लासरूम में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गया सिरफिरा, संदीप कौर के मर्डर की पूरी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के तरनतारन में सिरफिरे युवक ने अपनी क्लासमेट को गोली मार दी और खुद को भी शूट कर लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में हुई है।
क्लासरूम में पड़ी पिस्टल और संदीप कौर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार को जो हुआ उसे जानकर हर कोई हैरान है। लॉ कॉलेज में सुबह सवा नौ बजे गोली चलने की आवाज गूंजी। यह आवाज क्लासरूम से आई। महज दो सेकंड में दो गोलियां चलीं और कमरे में खून फैल गया। इस घटना से पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई।
दरअसल लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने पहले अपनी क्लासमेट संदीप कौर को गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर दिया। आरोपी छात्र बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम में पहुंचा था। इस घटना की वजह एकतरफा प्यार है। आरोपी प्रिंसराज सिंह ने छात्रा संदीप कौर को एक दिन पहले फोन पर प्रपोज किया था। संदीप कौर ने उसे मना कर दिया था। सोमवार को कॉलेज खुलते ही प्रिंसराज सिंह ने दोबारा संदीप कौर को क्लासरूम में प्रपोज किया। छात्रा ने फिर से उसे मना कर दिया। इससे तिलमिलाए प्रिंसराज सिंह ने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप कौर के सिर पर गोली मार दी। महज दो सेकंड बाद प्रिंसराज ने खुद की कनपटी पर पिस्टल सटाक गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos