सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Minor girl student gave birth to child in Bathinda crime news

Bathinda: नौवीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी भी नाबालिग, पुलिस कार्रवाई से क्यों बच रहा था परिवार?

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के बठिंडा में नाबालिग छात्रा मां बनी है। पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है और सरकारी स्कूल में पढ़ती है। हालांकि इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई थी और परिवार पुलिस कार्रवाई से बच रहा था। 

Minor girl student gave birth to child in Bathinda crime news
Girl Student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा जिले के पुलिस थाना नेहियांवाला अधीन आते एक एरिया में आने वाले एक सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा की पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा ने करीब एक सप्ताह पहले बच्चे को जन्म दिया है। जैसे ही मामला सामने आया तो थाना नेहियांवाला पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ कार्रवाई कर दी। 

Trending Videos


सूत्रों के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़का पीड़िता नजदीकी परिवार से ही संबंध रखता है। पहले नाबालिग के परिजन कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करवा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पीड़िता के परिवार को तर्क के साथ समझा कर आरोपी के खिलाफ गोपनीय ढंग से कार्रवाई की है, क्योंकि उक्त मामले में दोनों ही नाबालिग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सरकारी स्कूल की नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के संबंध अपने परिवार के अति नजदीकी किसी परिवार के नाबालिग लड़के साथ थे। दोनों ही पिछले लंबे समय से एक-दूसरे के साथ संबंध बनाए हुए थे। करीब एक सप्ताह पहले जब नागालिग की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो  परिजन उसे नजदीकी किसी अस्पताल में ले गए, जहां पर जांच के दौरान पूरा भेद खुल गया। बताया जा रहा है कि जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed