{"_id":"69cd298c6ccbbc02180544e7","slug":"accused-arrested-for-stealing-jewellery-from-house-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-122443-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घर से आभूषण चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घर से आभूषण चोरी का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। बीते चार मार्च को गौचर नगर में एक मकान का ताला तोड़कर आभूषण चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बुधवार को मामले का खुलासा किया। कहा कि आरोपी नशे का आदि था।
कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि चार मार्च को हुई चोरी के मामले में नंदानगर के कुमजुग निवासी युवक रोहित कुमार उर्फ शुभम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने कुछ आभूषण बेचकर एक बाइक भी खरीदी। आरोपी ने नशे की हालात में घर का ताला तोड़ा और आभूषण चुरा ले गया। इसकी रिपोर्ट अर्जुन सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट व चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुंसाई के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी काे गिरफ्तार किया। एसपी ने पुलिस टीम को 2500 का पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही लोगों से अपील की घर से बाहर जाने पर पड़ोसियों को बताएं। संवाद
विनोद कर्णप्रयाग और राकेश चमोली के कोतवाल बने
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग और चमोली कोतवाली में नए कोतवाल नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को दोनों कोतवाली में नवनियुक्त कोतवाल ने कार्यभार ग्रहण किया। चमोली के पुलिस कप्तान सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि कर्णप्रयाग कोतवाली में विनोद थपलियाल को जिम्मेदारी दी गई है। विनोद जीवन रक्षा पदक से सम्मानित हैं और इससे पहले देहरादून में कार्यरत थे। वहीं कर्णप्रयाग में अब तक तैनात कोतवाल राकेश भट्ट को चमोली कोतवाली का कार्यभार दिया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा, यातायात और कानून व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। वहीं कोतवाल राकेश भट्ट का चमोली तबादला होने पर व्यापार संघ, पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र मिंगवाल, संजय रावत, आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos