सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Surendra Singh was elected state president of the Forest Panchayat Organization.

Chamoli News: सुरेंद्र सिंह वन पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 06 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Surendra Singh was elected state president of the Forest Panchayat Organization.
विज्ञापन

Trending Videos
सोनी तिवारी को उपाध्यक्ष और किशोर शर्मा को सचिव की दी जिम्मेदारी



संवाद न्यूज एजेंसी

गैरसैंण। भुवनेश्वरी आश्रम के स्वामी मनमन्थन सभागार में वन पंचायत सरपंच संगठन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए नंदानगर (घाट) के सुरेंद्र सिंह रावत को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में वन पंचायत सरपंचों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि वन पंचायतों के विकास के लिए सरपंचों को संसाधन दिए जाने चाहिए। सम्मेलन में प्रदेश संगठन का विधिवत गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें संगठन के उपाध्यक्ष पद पर सोनी तिवारी और सचिव पद पर किशोर शर्मा (दोनों सरपंच अल्मोड़ा) को चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और नगर में जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने सभी का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे वन पंचायतों और सरपंचों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस सम्मेलन में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के शेष 11 जिलों के 200 से अधिक सरपंचों ने प्रतिभाग किया। मौके पर जिला अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, मोहन सिंह नेगी, महिपाल सिंह और दिनेश तिवाड़ी समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed