{"_id":"69cd2dcaf288a62ff70bdfb1","slug":"two-women-travelling-in-an-auto-rickshaw-died-after-being-hit-by-a-thar-while-a-mother-and-daughter-were-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1001-151760-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: थार की टक्कर से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: थार की टक्कर से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत, मां-बेटी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बहालगढ़-सोनीपत रोड पर सेक्टर-7 मोड़ के पास थार गाड़ी की टक्कर से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि मां-बेटी घायल हो गईं। सभी बहालगढ़ से ऑटो में सवार होकर सोनीपत जा रही थीं। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव बहालगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह जगदंबा किराना स्टोर के नाम से परचून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी मीना देवी (53) पड़ोस की रहने वाली रीना और उनकी बेटी गरिमा के साथ सोनीपत जाने के लिए निकल थी।
ऑटो में पानीपत के गांव चुलकाना की सुमन उर्फ सुमित्रा (40) व अन्य सवारियां भी थीं। वह भी उनके कुछ देर बाद दूसरे ऑटो में दुकान का सामान लेने के लिए सोनीपत जा रहे थे।
वह सेक्टर-7 मोड़ स्थित दीवान फार्म के पास पहुंचे तो राहगीरों से पता चला कि एक ऑटो और थार गाड़ी के बीच टक्कर हो गई है। हादसे में उनकी पत्नी मीना देवी समेत कई सवारियां घायल हो गई हैं। सूचना पाकर वह भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए। वहां पर उपचार के दौरान उनकी पत्नी मीना देवी की मौत हो गई।
गरिमा, रीना और सुमन को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुमन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
प्रदीप ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि थार चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो में टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos