{"_id":"698089c9dd1de9a75f004a45","slug":"vigilance-raid-at-bathinda-rta-office-clerk-arrested-for-accepting-bribe-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार: बठिंडा RTA कार्यालय में विजिलेंस की रेड, क्लर्क की गिरफ्तारी से भाग गया ऑफिस का स्टाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार: बठिंडा RTA कार्यालय में विजिलेंस की रेड, क्लर्क की गिरफ्तारी से भाग गया ऑफिस का स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के बठिंडा में विजिलेंस टीम ने रेड कर आरटीए कार्यालय के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क को विजिलेंस टीम ने 2700 रुपये घूस लेते पकड़ा है।
आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस टीम।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा आरटीए कार्यालय में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने रेड करके घूसखोर क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क डेविड कुमार को 2700 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं विजिलेंस की रेड का पता चलने पर कार्यालय में मौजूद स्टाफ कर्मी सीट छोड़कर फरार हो गए। विजिलेंस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos
विजिलेंस की इंस्पेक्टर राजनदीप कौर ने बताया कि विजिलेंस के पास एक शिकायत आई थी कि आरटीए क्लर्क डेविड कुमार आरसी को वेरिफाई करने की एवज में तीन हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। जब आरटीए कार्यालय का क्लर्क डेविड कुमार शिकायतकर्ता से 2700 रुपये रिश्वत ले रहा था तभी विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस इस मामले की जांच गहराई से करेगी अगर जांच दौरान किसी अन्य कर्मी का नाम भी सामने आया तो उस पर भी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस की रेड का पता चलते ही स्टाफ रफूचक्कर
जब विजिलेंस की टीम ने क्लर्क डेविड कुमार को 2700 रुपये की रिश्वत समेत पकड़ा तो आरटीए कार्यालय का बाकी स्टाफ अपनी सीटें छोड़कर रफूचक्कर हो गया। जब इस संबंधी आरटीए पुनीत शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो जांच करेंगे।
