{"_id":"6980942f12aaf0174a0d9843","slug":"the-absconding-accused-in-the-firing-incident-should-be-arrested-soon-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144419-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गोलीकांड में फरार आरोपियों की जल्द की जाए गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गोलीकांड में फरार आरोपियों की जल्द की जाए गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने भी प्रेस को बयान जारी कर मामले में पलटवार किया है। साथ ही एसएसपी से गोलीकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपने व परिवार की सुरक्षा की मांग उठाई है। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से आरोपियों को पदमुक्त कर निष्कासित करने का आग्रह भी किया है। उन्होंने मातृसदन पर शोषण और शहर विधायक पर आरोपियों के घर जाने एवं उनके बचाव में खड़े होने का आरोप लगाया।
प्रेस को जारी बयान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि जिस समय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय अतुल चौहान और उसके भतीजा तरुण चौहान ने एक पदाधिकारी पर पार्टी कार्यालय पर हमला किया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त भी किया। इन्होंने हमेशा पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम किया। जिला पंचायत चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर चुनाव में भी इन्होंने विरोध में काम किया। शहर विधायक पीड़ित पक्ष के पास नहीं गए, जबकि गोली चलाने वालों के घर पहुंच गए।
कहा कि एचआरडीए की ओर से जांच पत्र में कहीं भी अतुल या तरुण चौहान के नाम का उल्लेख नहीं है, लेकिन जांच होने के दौरान ये दोनों कॉलोनी में पहुंचे। जिस आत्मरक्षा की बार-बार बात की जा रही है, जहां पर यह दोनों चाचा भतीजे पिस्तौल लेकर आए। गोली लगने से मेरा भाई सचिन आज जीवन के संकट से जूझ रहा है। कहा कि जिन किसानों की भूमि खरीदी है, उनमें से किसी ने कोई नकारात्मक बात नहीं उठाई।
Trending Videos