{"_id":"69808fcf1e4bcfef4d05ea44","slug":"farmers-demonstrated-at-the-office-of-the-assistant-sugarcane-commissioner-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144407-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किसानों ने सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किसानों ने सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। किसानों ने दस गांवों में उत्तम शुगर मिल के तौल केंद्र खोलने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों की मांग पर तौल केंद्र खोले जाएं, वरना किसान सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। तीन गांवों में तौल केंद्र खोलने पर सहमति बनने पर किसान लौट गए।
सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में लक्सर क्षेत्र के गांवों को जो लक्सर मिल आवंटित है, वहां उन्हें तौल और भुगतान की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए लालचंद वाला, धर्मपुर, रामपुर रायघटी, रानी माजरा, कलसिया, बालावाली, भोगपर, बाकरपुर, रायसी व भिक्कनपुर गांव में उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के तौल केंद्र खोले जाएं।
भाकियू के गढ़वाल मंडलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि किसान पहले से ही कर्ज और लागत की मार झेल रहे हैं। अगर किसानों को अपनी मर्जी की मिल पर गन्ना डालने की आजादी नहीं मिलेगी तो यह उनका शोषण है। विभाग को तुरंत इन 10 गांवों का सर्वे कराकर उन्हें उत्तम शुगर मिल से जोड़ना चाहिए।
सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन की ओर से तीन गांवों में उत्तम शुगर मिल में लगाए जाने का प्रस्ताव गन्ना आयुक्त भेजने का आश्वासन किसानों को दिया, तब जाकर किसान शांत हुए। उन्होंने कहा कि आयुक्त से अनुमति मिलते ही उत्तम शुगर मिल के तौल केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे। इस मौके पर रवि चौधरी, सुक्रमपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, नीलू चौधरी, प्रकट सिंह, लाल सिंह, गुड्डू, पिंटू सिंह, वेदपाल सिंह, कालूराम मौजूद रहे।
Trending Videos