सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: CMHO office employee arrested for taking bribe of Rs 50,000

MP: दिव्यांग नर्सिंग ऑफिसर से अटैचमेंट के बदले रिश्वत, सीएमएचओ कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त ने सीएमएचओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को किडनी रोग से पीड़ित दिव्यांग नर्सिंग ऑफिसर से अटैचमेंट के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, मामले में जांच जारी है।

Chhindwara: CMHO office employee arrested for taking bribe of Rs 50,000
कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने किडनी रोग से पीड़ित एवं दिव्यांग नर्सिंग ऑफिसर से कार्यालय में अटैचमेंट कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

Trending Videos

इलाज में सुविधा के लिए किया था आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोहनकला में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा बरकड़े गंभीर किडनी बीमारी से पीड़ित हैं और दिव्यांग भी हैं। नियमित इलाज में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय में अटैचमेंट के लिए आवेदन किया था। मामला जनसुनवाई तक पहुंचा, जहां कलेक्टर ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीएमएचओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

आदेश के बावजूद मांगे पैसे

पीड़िता का आरोप है कि कलेक्टर के निर्देश लेकर जब वह सीएमएचओ कार्यालय पहुंचीं, तो वहां पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी ने अटैचमेंट कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने 20 हजार रुपये देने की बात कही, लेकिन आरोपी पूरी रकम पर अड़ा रहा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि बिना पैसे काम नहीं होगा। हालांकि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पढे़ें:  'मेरे वक्तव्य को गलत संदर्भ में लिया गया', पीडब्ल्यूडी मंत्री वाले बयान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

लोकायुक्त से की शिकायत
लगातार दबाव से परेशान होकर पुष्पा बरकड़े ने 22 जनवरी को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार को जैसे ही पीड़िता ने आरोपी को 50 हजार रुपये सौंपे, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।

जांच जारी, विभाग में हड़कंप
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन शामिल है तथा क्या रिश्वत की राशि किसी अन्य अधिकारी तक पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed