{"_id":"69803deb1796cb6ff1083879","slug":"mp-news-ac-coach-theft-case-solved-foreign-returned-btech-engineer-arrested-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: यूके में नौकरी करने वाला इंजीनियर बना ट्रेन का शातिर चोर! भोपाल स्टेशन कांड का हैरान करने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: यूके में नौकरी करने वाला इंजीनियर बना ट्रेन का शातिर चोर! भोपाल स्टेशन कांड का हैरान करने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल रेलवे स्टेशन पर एसी कोच में चोरी करने वाले बीटेक पास फॉरेन रिटर्न युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। आरोपी ऑनलाइन बेटिंग की लत में लाखों गंवा चुका था। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे पकड़ा और 7 लाख रुपये का माल बरामद किया।
ट्रेनों में चोरी करने वाला आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाले एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीटेक पास है और ब्रिटेन में नौकरी भी कर चुका है। फॉरेन रिटर्न यह बीटेक पास इंजीनियर ऑनलाइन बेटिंग गेम की लत में हजारों रुपये हार गया। उसी घाटे को पूरा करने और खर्च चलाने के लिए वह ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने लगा। उसके पास से 7 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
जीआरपी भोपाल के थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि गत 20 जनवरी को फरियादी अफशा बेगम उम्र 52 साल निवासी वजीरपुर आगरा ट्रेन 22222 राधजानी एक्स. से कोच ए-1 में आगरा से मुंबई की यात्रा कर रही थीं। इस दौरान स्टेशन भोपाल पर उनके सिराहने रखा लेडीस पर्स कोई अज्ञात बदमाश नींद का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया। बैग में सोने की एक चैन, एक जोड़ कान के झुमके, एक लेडीस अंगूठी, नकदी 35 हजार रुपये एवं कागजात कुल कीमती 3 लाख 40 हजार रखे हुए थे। उन्होंने मामले की रिपोर्ट मुंबई पहुंचकर लिखाई थी। घटनास्थल भोपाल स्टेशन होने के कारण जीरो पर कायमी के बाद डायरी भोपाल जीआरपी को भेज दी गई। डायरी मिलते ही जीआरपी ने चोरी के इस मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपी युवक तक पहुंचने बनाया 200 कैमरों का रूट मैप
चोरी के मामले की जांच कर रही जीआरपी ने जब भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। वह प्लेटफार्म पर चंद मिनट के लिए रुकी ट्रेन के एक प्लेटफार्म पर लगे कैमरों से संदेही युवक के हुलिए की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के स्टेशन से बाहर निकलने तथा पुराने शहर होते हुए शाहपुरा की गुलमोहर कॉलोनी तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तथा ऑरा मॉल के पास एक मकान से उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातें कबूल की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डिब्बे में चढ़ा तथा आगे वाले डिब्बे से उतर गया। ऐसा उसने प्लेटफार्म पर आई तीन ट्रेनों में किया। तीसरी बार उतरने के बाद उसके हाथ में एक लेडीज पर्स था। सामान निकालने के बाद उसने इस पर्स को फेंक दिया।
ये भी पढ़ें- राजधानी में 11वीं की छात्रा के साथ कार में दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का बनाया दबाव
ऑनलाइन बेटिंग की लत ने किया बरबाद
डेढ़ महीने से था भोपाल में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रांजल दीक्षित पिता प्रभात दीक्षित उम्र 36 साल निवासी बी-28 देव स्थान लखनऊ (उ.प्र.) बताया। उसने पुणे विवि से बीटेक की पढ़ाई की है। वे दो बार यूके में नौकरी कर चुका है। ऑनलाइन बेटिंग की लत के कारण उसने अपनी सारी कमाई गवां दी। उसके पिता का देहांत हो चुका है। मां को उसने कहा था कि नौकरी की तलाश के सिलसिले में भोपाल आया है। यहां पर वह गुलमोहर कॉलोनी में डेढ़ महीने से किराए के मकान में रह रहा था। वह स्टेशन पर जाकर ट्रेन के एसी कोच के एक दरवाजे से अंदर दाखिल होता तथा लेडीज पर्स अथवा अन्य सामान चोरी कर आगे वाले दरवाजे से उतर जाता था। पूछताछ में उसने चोरी की चार वारदातें कबूल की हैं। उसके पास से सोने-चांदी के जेवर समेत सात लाख रुपये का माल बरामद किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X