सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   75-year-old businessman trapped by foreign woman, duped of Rs 1.41 crore

MP News: विदेशी महिला के जाल में फंसा 75 साल का व्यापारी, 1.41 करोड़ ठगे, 12 राज्यों के खातों में भिजवाया पैसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के 75 वर्षीय गत्ता कारोबारी को फेसबुक पर यूके निवासी बताने वाली महिला ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर फंसाकर 1.41 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगी की रकम 12 राज्यों के 100 से अधिक खातों में 74 ट्रांजेक्शन से भेजी गई। साइबर टीम जांच कर रही है। 

75-year-old businessman trapped by foreign woman, duped of Rs 1.41 crore
ग्वालियर में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ग्वालियर के एक गत्ता कारोबारी को फेसबुक पर एक महिला ने अपने जाल में फंसाया। खुद को यूनाइटेड किंग्डम की नागरिक बताकर शिवानी अग्रवाल ने कारोबारी से दोस्ती की और ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया। 75 साल का कारोबारी जब फंस गया और 1.41 करोड़ रुपए गंवा बैठा तो फेक विदेशी महिला ने फेसबुक से अपना अकाउंट शिवानी अग्रवाल को डिलीट कर दिया। साइबर एक्सपर्ट की टीम अकाउंट से डिटेल जुटा रही है।

Trending Videos


साथ ही कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए 1.41 करोड़ रुपए की पड़ताल में पता लगा है कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 100 अकाउंट में यह राशि 74 टाइम ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर की गई है। अब पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की नजर ऐसे ट्रांजेक्शन या अकाउंट पर है जिसमें 10 लाख रुपए या उससे ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर घुमाया, फिर सड़क पर फेंककर भागे

पुलिस को पता लगा था कि कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार करने वाली महिला कथित शिवानी अग्रवाल से उसकी फेसबुक पर पहचान हुई थी। इसी नाम से फेसबुक अकाउंट था। शिवानी ने कारोबारी को बताया था कि वह यूके इंग्लैंड में रहती है। जब ठगी हो गई तो महिला ने कारोबारी से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

मामला सामने आने के बाद साइबर एक्सपर्ट की टीम ने इस ठगी कांड की छानबीन शुरू की तो पता लगा कि 74 ट्रांजेक्शन में यह रुपए देश के 12 राज्य के 20 शहर के 100 से ज्यादा अकाउंट में भेजे गए। इंडिया के यूपी, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार राज्यों में यह राशि ट्रांजेक्शन की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed