{"_id":"69dcc40dfd01f2454d0c8ca9","slug":"crpf-constable-arrested-with-drugs-in-bathinda-central-jail-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF कांस्टेबल गिरफ्तार: बठिंडा सेंट्रल जेल की सुरक्षा में तैनात था, चेकिंग करने पर मिला नशा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CRPF कांस्टेबल गिरफ्तार: बठिंडा सेंट्रल जेल की सुरक्षा में तैनात था, चेकिंग करने पर मिला नशा, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के बठिंडा में सेंट्रल जेल की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ कांस्टेबल को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह, निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है, जो बी-245 बटालियन में तैनात था।
Arrest
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब जेल में तैनात सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जिस कर्मी पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी वही अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल ड्यूटी के लिए जेल परिसर में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान साथ तैनात कर्मचारियों को उस पर शक हुआ और गेट पर ही उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 23.99 ग्राम अफीम, 158 ग्राम जर्दा और सिगरेट का एक पैकेट बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह यह सामान चोरी-छिपे जेल के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह, निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है, जो बी-245 बटालियन में तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह कब से इस गतिविधि में शामिल था और क्या इसमें अन्य लोग भी जुड़े हैं।
गौरतलब है कि जेल पहले भी नशे की बरामदगी को लेकर चर्चा में रही है। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।