फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deputy Labour Commissioner office shift to Ambala from Panchkula

Haryana: पंचकूला से इस जिले में शिफ्ट होगा उप-श्रम आयुक्त ऑफिस, सीएम ने दी मंजूरी; क्या बोले मंत्री अनिल विज?

Mon, 03 Aug 2026 07:07 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 07:07 PM IST
सार

 उप-श्रम आयुक्त कार्यालय को सैनी सरकार अंबाला छावानी में शिफ्ट करने की तैयारी में है। इसकी मंजूरी सीएम सैनी ने दे दी है। 

विज्ञापन
Deputy Labour Commissioner office shift to Ambala from Panchkula
अनिल विज, ऊर्जा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा सरकार ने श्रमिकों और औद्योगिक इकाइयों की सुविधा को देखते हुए उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अंबाला छावनी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कार्यालय अब अंबाला छावनी स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर से संचालित होगा। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में जारी बयान में अनिल विज ने कहा कि यह फैसला श्रम विभाग की सेवाओं को लोगों के अधिक नजदीक पहुंचाने और श्रमिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। वर्तमान में साहा औद्योगिक क्षेत्र, अंबाला छावनी के साइंस इंडस्ट्री क्षेत्र सहित जिले के कई औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन्हें श्रम संबंधी शिकायतों, विवादों और अन्य विभागीय कार्यों के लिए पंचकूला जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला के अधीन अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला जिलों के सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय आते हैं। इनमें कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से पंचकूला की दूरी अधिक है, जबकि अंबाला चारों जिलों के लिए भौगोलिक रूप से अधिक केंद्रीय और सुविधाजनक स्थान है। इससे श्रमिकों, उद्योग प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों को विभागीय सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी तथा श्रम विवादों के निस्तारण और श्रम कानूनों के संचालन में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
श्रम मंत्री ने कहा कि यह पहले से स्वीकृत कार्यालय है, इसलिए इसके स्थानांतरण के लिए न तो नए पद सृजित किए जाएंगे और न ही राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी और चारों जिलों के हजारों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed