सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Extortion case registered against gangster Manpreet Manna Bathinda

Bathinda: गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना पर रंगदारी मांगने का केस, व्यापारी से 15 लाख रुपये मांगे; दो दिन के रिमांड पर

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 23 Jun 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

मनप्रीत मन्ना ने कुछ दिन पहले जेल से लाइव होकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी पर गैंगस्टर कुलवीर नरुआना की हत्या का आरोप है।  

Extortion case registered against gangster Manpreet Manna Bathinda
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

तलवंडी साबो पुलिस ने गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के खिलाफ एक व्यापारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



पुलिस के अनुसार होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना के नाम पर एक व्यापारी को विदेशी नंबर से काल कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी द्वारा रकम देने में असमर्थता जताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए तलवंडी साबो पुलिस ने पीड़ित व्यापारी के बयान के आधार पर बाघा निवासी एवं वर्तमान में मेलबर्न (आस्ट्रेलिया) में रह रहे जसविंदर शर्मा, उसके पिता अश्विनी शर्मा और होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मनप्रीत मन्ना को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। वहीं, आरोपी अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

डीएसपी तलवंडी साबो ने बताया कि रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है। मनप्रीत मन्ना ने कुछ दिन पहले जेल से लाइव होकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी पर गैंगस्टर कुलवीर नरुआना की हत्या का आरोप है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed