{"_id":"6a473bcb504d2b022a0f539a","slug":"family-destroyed-by-financial-hardship-in-mansa-mother-killed-three-children-then-hanged-herself-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी में परिवार खत्म: मां ने पहले तीन बच्चों को मारा, फिर फंदा पर झूली; पति की पहले हो चुकी है माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी में परिवार खत्म: मां ने पहले तीन बच्चों को मारा, फिर फंदा पर झूली; पति की पहले हो चुकी है माैत
Fri, 03 Jul 2026 10:04 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:04 AM IST
सार
संदीप कौर (35) ने अपनी बेटी खुशप्रीत काैर, सुमनदीप काैर और बेटे विश्वास की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बादा उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसा शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित इच्छा पूर्वक गुरुद्वारा साहिब के पास किराये के मकान में रहने वाली एक विधवा मजदूर ने कथित तौर पर पहले अपने तीन बच्चों का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आर्थिक तंगी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।
मृतकों की पहचान संदीप कौर (35), उसकी 12 वर्षीय बेटी खुशप्रीत काैर, सात वर्षीय बेटी सुमनदीप काैर और डेढ़ वर्षीय बेटे विश्वास के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा देर शाम उस समय हुआ जब महिला का एक रिश्तेदार घर पहुंचा। सूचना मिलने पर थाना सिटी-2 पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया।
सिविल अस्पताल के डॉक्टर सात्विक जिंदल ने बताया कि अस्पताल लाए गए चारों लोगों की मौत हो चुकी थी। थाना सिटी-2 के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला द्वारा पहले बच्चों का गला घोंटने और बाद में फंदा लगाने की बात सामने आई है। महिला पति की मौत के बाद बच्चों के साथ किराये के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।