{"_id":"6a478fee57a14cca490f1143","slug":"video-punjab-minorities-commission-chairman-jatinder-masih-gaurav-held-a-meeting-with-officials-in-moga-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में अधिकारियों के साथ पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में अधिकारियों के साथ पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव ने की बैठक
पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के सभी धर्मों के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की हर प्रकार की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
ये बात पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव ने मोगा में कही। उन्होंने मोगा में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस अवसर पर उनके साथ एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसपिंदर सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) कुलप्रीत सिंह, एसपी संदीप सिंह मंड तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उन्होंने चर्चों में होने वाले धार्मिक आयोजनों के समय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पादरियों से कहा कि वे चर्चों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुस्लिम एवं ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने मृतकों के अंतिम संस्कार में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आयोग से अनुरोध किया। समुदाय के लोगों ने बताया कि कई कब्रिस्तानों पर अवैध कब्जे हैं तथा अनेक शहरों और गांवों में कब्रिस्तान उपलब्ध ही नहीं हैं। इसलिए गांवों और शहरों में कब्रिस्तानों के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जाए।
चेयरमैन ने पंचायत विभाग को कब्रिस्तानों तथा अन्य संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों का बहुत अच्छा सहयोग रहा। प्रशासन ने चेयरमैन को विश्वास दिलाया कि वह अल्पसंख्यक वर्ग की सभी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा। आज बैठक के दौरान लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।