सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   FIR against Haryana Sikh Gurdwara Management Committee chief Jagdish Singh Jhinda in Patiala

Punjab: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पर केस दर्ज, पूर्व प्रधान की शिकायत पर पटियाला में FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) हरियाणा के प्रधान जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ पटियाला पुलिस ने केस दर्ज किया है। कमेटी के पूर्व प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

FIR against Haryana Sikh Gurdwara Management Committee chief Jagdish Singh Jhinda in Patiala
जगदीश सिंह झींडा - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया है। पटियाला पुलिस ने झींडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। झींडा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई हुई है। पातड़ां के डीएसपी इंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि कमेटी के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल की शिकायत पर मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। 

Trending Videos


गौरतलब है कि इससे पहले झींडा की शिकायत पर पटियाला पुलिस ने दादूवाल के अलावा सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 323, 341, 148 व 149 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। दादूवाल व अन्य पर हथियारों से लैस होकर गलत तरीके से रास्ता रोकने व चोट पहुंचाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते मंगलवार को पटियाला के गांव शेरगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में भोग समागम में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल आए थे। इस मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए अपने संबोधन में दादूवाल ने झींडा का नाम नहीं लिया। जिससे प्रधान झींडा नाराज हो गए और इसी बात को लेकर दोनों में तकरारबारी हो गई। 
दादूवाल ने आरोप लगाया था कि झींडा ने अपशब्दों का प्रयोग करके श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है। वहीं झींडा का आरोप था कि समागम के बाद जब वह वापस हरियाणा की ओर जा रहे थे, तो रास्ते में दादूवाल ने रेकी करवाकर उन पर हमले की योजना बनाई। झींडा के मुताबिक रास्ते में उनकी गाड़ी को घेर लिया गया और दादूवाल ने अपने लोगों को उन पर गोली चलाने के लिए उकसाया। जब उन लोगों ने गोली नहीं चलाई, तो दादूवाल खुद पिस्टल लेकर अपनी गाड़ी से उतरे और उनकी गाड़ी के पास पहुंच गए और गाड़ी का दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन उनके ड्राइवर ने गाड़ी को भगा लिया। जिससे उनकी जान बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed