फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Young Woman misdeed in Ludhiana Accused Arrested

लुधियाना में दरिंदगी: घर में सो रही थी युवती, आधी रात घात लगाए बैठा था 'बादल'; बाथरूम में लूटी अस्मत, गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 05:26 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 05:26 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में युवती के साथ दरिंदगी हुई है। युवती परिवार के साथ घर पर सो रही थी। आधी रात घात लगाए बैठे आरोपी ने बाथरूम में युवती की अस्मत लूट ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Young Woman misdeed in Ludhiana Accused Arrested
anuj crime - फोटो : एआई तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के फोकल प्वाइंट एरिया से मानवता को शर्मसार और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना फोकल प्वाइंट के अधीन इलाके में एक दरिंदे ने घर में सो रही युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात उस वक्त अंजाम दी गई जब पीड़िता का पूरा परिवार गहरी नींद में था। पीड़िता बाथरूम के लिए गई तो आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। 

विज्ञापन


जब पीड़िता ने अपने परिवार वालों को बताया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इलाके में रहने वाले आरोपी बादल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 21 मार्च की रात इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अपनी मां, पिता और भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। आधी रात जब युवती शौचालय जाने के लिए उठी, तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपी बादल ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने युवती को डरा-धमका कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने जाते-जाते पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह बुरी तरह सहम गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई, तो परिजनों के होश उड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बादल के खिलाफ केस दर्ज किया और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed