सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car accident two brother died in Sunam

Punjab: कल तक गूंज रही थी शहनाइयां, आज उठी सगे भाइयों की अर्थी, मंजर देख पथरा गई सभी की आंखें

सुशील कुमार, सुनाम (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल के साथ लगते पंजाब क्षेत्र के गांव बंगा बसेरा में अल सुबह जाखल क्षेत्र के दो युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। युवको की पहचान हिमांशु जिंदल व विशाल जिंदल के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। 

Car accident two brother died in Sunam
दोनों भाइयों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कुछ हादसे सिर्फ जान नहीं लेते, हँसते-खेलते परिवारों की दुनिया उजाड़ देते हैं। जाखल के जिंदल परिवार के लिए मंगलवार की सुबह काल बनकर आई। जिस घर में कल तक शादी की खुशियां और हंसी-ठिठोली का माहौल था, वहां आज सन्नाटा पसरा है। दिड़बा मंडी में एक शादी के जश्न में शरीक होकर लौट रहे दो सगे भाइयों विशाल (30) और हिमांशु (25) की सड़क हादसे में मौत ने नियति की क्रूरता की ऐसी कहानी लिखी है जिसे सुन हर कलेजा कांप उठा।

Trending Videos


हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि विशाल जिंदल का महज एक साल का मासूम बेटा है। उसे क्या पता कि सड़क की उस खूनी टक्कर ने उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया है। छोटा भाई हिमांशु, जिसके अभी खुद के सिर पर सेहरा सजने के अरमान थे वह भी दुनिया को अलविदा कह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 5 बजे मूनक के बंगा गांव के पास हुआ। बिजली ग्रिड के सामने दो कारों के टकराने की आवाज इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग सहम गए। मौके पर पहुंची भीड़ ने जब कार के भीतर का मंजर देखा, तो उनकी रूह कांप गई। दोनों भाई लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़े थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसों की डोर टूट चुकी थी।

सुखदर्शन जिंदल के आंगन के दोनों फूल एक साथ मुरझा

पिता के कंधे पर दो जवान बेटों की अर्थी का बोझ... इससे बड़ा दुख किसी इंसान के लिए क्या होगा? दोपहर 3 बजे जब जाखल मंडी में दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ, तो श्मशान घाट पर मौजूद हर शख्स की आंखें छलक पड़ीं। पूरा शहर इस दुख में शरीक हुआ, लेकिन परिवार को सांत्वना देने वाले शब्द किसी के पास नहीं थे। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव सौंप दिए, लेकिन उस मां और पत्नी के आंसुओं का हिसाब कौन देगा, जिनकी दुनिया रातों-रात वीरान हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed