{"_id":"69c2934fb254c9fc25013408","slug":"chandigarh-sector-9-murder-chinni-murder-case-reveals-a-rivalry-related-to-babbu-maan-show-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ सेक्टर-9 मर्डर: चिन्नी हत्याकांड में बब्बू मान शो से जुड़ी रंजिश का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ सेक्टर-9 मर्डर: चिन्नी हत्याकांड में बब्बू मान शो से जुड़ी रंजिश का खुलासा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 24 Mar 2026 07:06 PM IST
चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। करीब पांच साल पहले गांव कुब्बाहेड़ी में करवाए गए टूर्नामेंट और उसमें पंजाबी गायक बब्बू मान का अखाड़ा लगवाना इस रंजिश की जड़ बना। चिन्नी के करीबी दोस्त के अनुसार, उस समय गैंगस्टरों ने बब्बू मान और सिद्धू मूसेवाला के बीच विरोध का हवाला देते हुए कार्यक्रम रद्द करने का दबाव बनाया था। इसके बावजूद अखाड़ा आयोजित किया गया जिसके बाद से चिन्नी गैंगस्टरों के निशाने पर आ गया। लगातार मिल रही धमकियों के चलते उसने पिछले दो वर्षों से टूर्नामेंट करवाना भी बंद कर दिया था। दोस्त ने बताया कि हत्या से दो दिन पहले 16 मार्च को दो युवक मुंह ढककर चिन्नी के ऑफिस पहुंचे थे और उसके बारे में पूछताछ की थी। उस समय चिन्नी मौजूद नहीं था। दोस्तों ने उसे इस बारे में बताया लेकिन उसने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया। अब पता चला कि यही शूटर कई दिनों से उसकी रेकी कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।