{"_id":"69c23d5e2cb3ebc5220fb259","slug":"video-kullu-major-revelation-on-world-tb-day-323-patients-in-kullu-in-just-3-months-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: वर्ल्ड टीबी डे पर बड़ा खुलासा, कुल्लू में 3 महीने में 323 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: वर्ल्ड टीबी डे पर बड़ा खुलासा, कुल्लू में 3 महीने में 323 मरीज
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:59 PM IST
Link Copied
पिछले तीन महीनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने जिला कुल्लू में टीबी के 323 मरीजों की पहचान की है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर ने कुल्लू में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि आगामी 100 दिनों तक विशेष अभियान जारी रहेगा। डॉ. ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2024 में जिले में 1554 टीबी के मामले नोटिफाई किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 1430 रहा। वहीं, 1 जनवरी 2026 से अब तक 323 मरीजों की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिला कुल्लू में 72,511 संवेदनशील लोगों की स्क्रीनिंग के लिए अभियान चलाया गया था, जिसमें शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। अब मंगलवार से 100 दिन का नया अभियान शुरू किया गया है। पंचायत स्तर पर टीबी मुक्त अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में 19 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था। यह संख्या 2024 में बढ़कर 22 हो गई, जबकि 2025 में 35 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। डॉ. रंजीत ठाकुर ने बताया कि विश्व टीबी दिवस के अवसर पर कुल्लू शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य टीबी से होने वाली मृत्यु दर में 90 प्रतिशत तक कमी लाना और मरीजों का जेब से होने वाला खर्च शून्य तक पहुंचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।