{"_id":"69c245f72a6f0ba47206bc5a","slug":"video-27000-tb-patients-recovered-in-agra-133-villages-tb-free-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टीबी पर आगरा की बड़ी जीत! 27 हजार मरीज ठीक, 133 गांव हुए टीबी मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टीबी पर आगरा की बड़ी जीत! 27 हजार मरीज ठीक, 133 गांव हुए टीबी मुक्त
आगरा। दवा और हौसला... इन दो मंत्रों के सहारे हजारों मरीजों ने टीबी को मात दी। आगरा में बीते साल ऐसे 27 हजार मरीज पूरी तरह से ठीक होकर सामान्य जीवन बिता रहे हैं। इसी के बलबूते 47 और गांव टीबी मुक्त हो गए। दो साल में 133 गांवों से टीबी की छुट्टी हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने बीते साल घर-घर कर 7.51 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें टीबी के 30,518 मरीज मिले। दवाएं, पौष्टिक भोजन और काउंसलिंग के असर से 27,159 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए। पहली बार इतनी तादाद में लोगों ने टीबी को हराया है। इससे 47 गांवों में अब टीबी का मरीज नहीं है। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि इनमें सात गांवों में बीते तीन साल से, 11 गांव में दो साल से और 29 गांव में बीते एक साल से टीबी का कोई मरीज नहीं मिला है। 2024 में 86 गांव टीबी मुक्त हुए थे। प्रदेश में आगरा टीबी चिह्नित करने में दूसरे और टीबी मुक्त गांवों के मामले में तीसरे स्थान पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।