{"_id":"6ade3da5e6c3779c2c0e91f0","slug":"classmate-stole-student-laptop-on-train-in-kasganj-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ही निकला चोर: ट्रेन से चोरी किया था छात्र का लैपटाॅप, इसलिए बेच भी न सके; सहपाठी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ही निकला चोर: ट्रेन से चोरी किया था छात्र का लैपटाॅप, इसलिए बेच भी न सके; सहपाठी समेत दो गिरफ्तार
Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक आकांशु ने अपने परिचित अनिकेत को मथुरा स्टेशन पर बुलाया था। यात्रा के दौरान मन्नत को नींद आने पर दोनों ने कथित तौर पर लैपटॉप चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस में इंजीनियरिंग के छात्र का लैपटॉप चोरी करने के मामले में जीआरपी कासगंज ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्र के सहपाठी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। वारदात के बाद वह छात्र के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने जीआरपी थाने भी पहुंचा था। दोनों आरोपी चोरी के लैपटॉप को दिल्ली के नेहरू प्लेस में बेचने गए, लेकिन बिल नहीं होने के कारण उसे मनचाहे दाम पर नहीं बेच सके। उनके कब्जे से करीब 64 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप, चार्जर और बैग बरामद किया है।
जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल ने बताया कि पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नकडरू निवासी मन्नत ग्रेटर नोएडा स्थित यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र हैं। वह 16 अक्तूबर को सहपाठी आकांशु निवासी नगला नुमेर, गंजडुंडवारा के साथ साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस से मथुरा से गंजडुंडवारा जा रहे थे। हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के पास मन्नत का लैपटॉप, चार्जर और बैग चोरी हो गया। मन्नत ने आकांशु के साथ जीआरपी कासगंज पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। घटनास्थल हाथरस सिटी जीआरपी क्षेत्र में होने के कारण मामला वहां स्थानांतरित कर दिया गया।
थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस के मुताबिक आकांशु(20) ने अपने परिचित अनिकेत (19) निवासी बहारपुर, गंजडुंडवारा को मथुरा स्टेशन पर बुलाया था। यात्रा के दौरान मन्नत को नींद आने पर दोनों ने कथित तौर पर लैपटॉप चोरी कर लिया। इसके बाद अनिकेत दूसरे कोच में चला गया। शक से बचने के लिए आकांशु मन्नत के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को दोपहर 2:50 बजे कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास पार्सल घर से आकांशु और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।