Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ratia MLA Jarnail Singh, embroiled in allegations of cross-voting, faces massive opposition within his own party.
{"_id":"69c23f9ef64dad2680001160","slug":"video-ratia-mla-jarnail-singh-embroiled-in-allegations-of-cross-voting-faces-massive-opposition-within-his-own-party-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रॉस वोटिंग के आरोपों में घिरे रतिया विधायक जरनैल सिंह का अपनी ही पार्टी में शुरू हुआ भारी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस वोटिंग के आरोपों में घिरे रतिया विधायक जरनैल सिंह का अपनी ही पार्टी में शुरू हुआ भारी विरोध
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर रतिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं क्योकि अब कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कलह ने भी जोर पकड़ लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अब अपने ही विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल के पुत्र गुरदीप सिंह गिल,बलदेव सिंह दंदीवाल, गुरदीप सिंह चहल और संदीप ओड सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। जब विधायक पार्टी के सिद्धांतों के साथ खड़े नहीं हो सकते, तो उन्हें रतिया की जनता का प्रतिनिधित्व करने का कोई हक नहीं है विरोध कर रहे नेताओं का कहना है कि रतिया की जनता ने जरनैल सिंह को कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा करके विधानसभा भेजा था। विधायक ने राज्यसभा चुनाव में अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है।यह केवल पार्टी के साथ ही नहीं, बल्कि रतिया के मतदाताओं के साथ भी बड़ा विश्वासघात है।नाराज कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि इन गंभीर आरोपों के बाद जरनैल सिंह को विधायक पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने विधायक से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।साथ ही, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस आलाकमान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अपील की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।जरनैल सिंह को तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाए
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।