सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers in Punjab to stage permanent protest farmer leader Sarwan Singh Pandher arrested

पंजाब में किसान फिर लगाएंगे पक्का मोर्चा: किसान नेता सरवन पंधेर गिरफ्तार, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

किसान नेताओं ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर पंधेर को रिहा नहीं किया गया तो किसान संगठन एक बार फिर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

Farmers in Punjab to stage permanent protest farmer leader Sarwan Singh Pandher arrested
जानकारी देते पंजाब प्रधान हैपी हसनपुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में एक बार फिर आंदोलन की चिंगारी सुलग उठी है। इस गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू चढूनी ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दे दी है। 

Trending Videos


राजपुरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू चढूनी के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह हैपी हसनपुर ने प्रशासन के प्रति भारी रोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरवन सिंह पंधेर की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभू बॉर्डर जैसा मोर्चा लगाने की चेतावनी
किसान नेताओं ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर पंधेर को रिहा नहीं किया गया तो किसान संगठन एक बार फिर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। हैपी हसनपुर ने चेतावनी दी कि पंजाब की सभी मुख्य सड़कों को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा। शंभू बॉर्डर की तर्ज पर एक नया मोर्चा स्थापित किया जाएगा। यदि इस दौरान स्थिति बिगड़ती है या आम जनजीवन प्रभावित होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। फिलहाल राजपुरा और आसपास के इलाकों में किसानों की लामबंदी शुरू हो गई है।

किसान नेताओं का कहना है कि सरकार दमनकारी नीतियों से किसानों के हौसले नहीं तोड़ सकती। प्रशासन की ओर से अभी इस अल्टीमेटम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। इस मौके पर मलकीत सिंह, जसविंदर सिंह गिल, संदीप सिंह, नरिंदर सिंह, रंजीत सिंह सोहना सिद्धू सहित सैकड़ों किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed