{"_id":"69c273cd1f26937fdf05cfb2","slug":"warehouse-manager-suicide-case-randhawa-suicide-case-echoed-in-parliament-amit-shah-s-big-statement-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Warehouse Manager Suicide Case:रंधावा सुसाइड केस संसद में गूंजा, अमित शाह का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Warehouse Manager Suicide Case:रंधावा सुसाइड केस संसद में गूंजा, अमित शाह का बड़ा बयान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 24 Mar 2026 05:29 PM IST
Link Copied
पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर रहे गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। यह मुद्दा संसद में जोर-शोर से उठाया गया, जहां विभिन्न दलों के नेताओं ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सदन में इस मामले को उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी और मामले की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। विपक्षी दलों का आरोप है कि राज्य सरकार मामले को सही तरीके से नहीं संभाल पा रही है। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एकजुट नजर आए। सभी दलों ने एक सुर में मामले की CBI जांच की मांग करते हुए इसे गंभीर और संवेदनशील बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।