फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Former SHO Gurinderjit Singh Nagra arrested case registered by FBI

चार करोड़ की रंगदारी का मामला: टांडा का पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार, FBI ने दर्ज किया था केस

Sat, 18 Jul 2026 11:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 11:06 AM IST
सार

अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी एफबीआई ने गुरिंदरजीत सिंह नागरा पर चार करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Former SHO Gurinderjit Singh Nagra arrested case registered by FBI
गुरिंदरजीत सिंह नागरा - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब पुलिस ने टांडा थाने के पूर्व थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा को चार करोड़ रुपये (चार लाख डॉलर) की रंगदारी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अमेरिकी एफबीआई के 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' में नाम सामने आने के बाद की गई। 
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के मुताबिक नागरा पर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ मिलकर अमेरिका में रह रहे एक परिवार से रंगदारी मांगने का आरोप है। डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला के निर्देश पर जांच पूरी होने के बाद नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जांच जालंधर के एसपी इन्वेस्टिगेशन वनीत अहलावत को सौंप गई थी। 
विज्ञापन


मामला 15 जनवरी 2026 को टांडा के गांव मियाणी में हुए आप कार्यकर्ता और कारोबारी बलविंदर सिंह सतकरतार की हत्या से भी जुड़ा है। पुलिस ने पहले इस हत्याकांड में अमेरिका में रह रहे रिटायर्ड एएसआई चरनजीत सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताया था, लेकिन बाद में अमेरिकी एजेंसियों ने आरोप लगाया कि इसी केस में फंसाए रखने और राहत दिलाने के नाम पर उनके परिवार से 4 लाख डॉलर की रंगदारी मांगी गई। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में कुछ भारतीय पुलिस अधिकारियों की भी भूमिका थी, जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed