{"_id":"69aec4453d3871aa8f0fa16b","slug":"four-brothers-and-11-others-sentenced-to-life-imprisonment-in-fazilka-mangu-singh-murder-case-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सगे भाइयों समेत 11 को उम्रकैद: फाजिल्का में मंगू सिंह हत्याकांड मामले में फैसला, नौ साल बाद मिला इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सगे भाइयों समेत 11 को उम्रकैद: फाजिल्का में मंगू सिंह हत्याकांड मामले में फैसला, नौ साल बाद मिला इंसाफ
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार
लगभग नौ साल पुराने मंगू सिंह हत्या मामले में अदालत ने चार सगे भाइयों समेत 11 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों ने मिलकर मंगू सिंह की हत्या की थी।
court room
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
फाजिल्का के बहुचर्चित मंगू सिंह हत्याकांड में अजीत पाल सिंह की अदालत ने 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला 28 अक्तूबर 2017 से जुड़े एफआईआर नंबर 190 मामले में सुनाया गया।
Trending Videos
मामले के अनुसार मंगू सिंह और सुरजन सिंह आपस में पड़ोसी थे और किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते सुरजन सिंह के बेटों ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर मंगू सिंह पर उसके घर के पास बेरहमी से हमला कर दिया। हमले के दौरान मंगू सिंह के शरीर और सिर पर कई गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना में मंगू सिंह के बेटे, कुछ रिश्तेदारों और एक पड़ोसी को भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस जांच के बाद 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से सुरजन सिंह की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो गई। अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों को ध्यान में रखते हुए आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। गौरतलब है कि दोषी ठहराए गए आरोपियों में से चार सगे भाई हैं, जिन्हें इस मामले में मुख्य हमलावर माना गया।