सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gangster Jaggu Bhagwanpuria arranged the marriages of 100 daughters from poor families MP Randhawa taunts

Punjab: गैंगस्टर जग्गू ने करवाई 100 गरीब बेटियों की शादी, सांसद रंधावा का तंज- इतने रुपये वसूली कर लगाए

Ankesh Kumar Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने गरीब परिवारों की 100 बेटियों की शादी करवाई है। हालांकि इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तंज कसते हुए पूछा कि गैंगस्टर ने इतने रुपये क्या लोगों से वसूली कर लगाए हैं। 

Gangster Jaggu Bhagwanpuria arranged the marriages of 100 daughters from poor families MP Randhawa taunts
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया फिर से सुर्खियों में है। क्योंकि जग्गू भगवानपुरिया ने हाल ही में गरीब परिवार की से बेटियों की सामूहिक शादी करवाई है। जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया ने अपने माता-पिता की याद में गरीब लड़कियों की शादी करवाई है। समारोह कस्बा डेरा बाबा नानक इलाके में हुआ। नवविवाहित जोड़ों को फर्नीचर और घरेलू उपयोग का अन्य सामान भी दिया गया।

Trending Videos


समारोह स्थल पर लगाए गए बोर्ड में जग्गू भगवानपुरिया, उसके भाई मनु और उनके दिवंगत माता-पिता की तस्वीरें लगी थीं। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक संगठनों और अलग-अलग संप्रदायों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विवाह करने वाले कुछ जोड़े ईसाई समुदाय से भी थे। जग्गू भगवानपुरिया इस समय जेल में बंद है, जबकि उसका भाई विदेश में रहता है। कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों का कहना है कि यह आयोजन जरूरतमंद परिवारों की मदद के उद्देश्य से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कार्यक्रम में खर्च हुए रुपयों के स्रोत को लेकर सवाल उठाए। साथ ही जांच एजेंसियों से इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इतने पैसे क्या लोगों से वसूली कर लगाए गए हैं।

उधर, जग्गू के एक समर्थक सरपंच गुरदीप सिंह ने कहा कि जग्गू का भाई 20 साल से विदेश में अच्छा कारोबार कर रहा है। विवाह पर होने वाला सारा खर्च उसी की ओर से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed