सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   government deployed AGMUT cadre officer in FCI CM Mann expressing objection

Punjab: केंद्र ने एफसीआई में की एजीएमयूटी कैडर अधिकारी की तैनाती, सीएम मान ने पत्र लिखकर जताया था विरोध

राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर इस फैसले पर एतराज व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध होगा। इसके अलावा, सीएम ने दावा किया था कि केंद्र को पंजाब कैडर के उपयुक्त आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा गया था, लेकिन पहले उस पैनल को स्वीकृति नहीं मिली।

government deployed AGMUT cadre officer in FCI CM Mann expressing objection
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी की तैनाती कर दी है। 
Trending Videos


कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईएएस अधिकारी नितिका पवार को एफसीआई के जनरल मैनेजर पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के तहत तीन साल के लिए डेपुटेशन पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने इस नियुक्ति पर कड़ा विरोध जताया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर इस फैसले पर एतराज व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध होगा। इसके अलावा, सीएम ने दावा किया था कि केंद्र को पंजाब कैडर के उपयुक्त आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा गया था, लेकिन पहले उस पैनल को स्वीकृति नहीं मिली। बाद में संशोधित पैनल भेजा गया, लेकिन अब केंद्र ने अन्य कैडर के अधिकारी को नियुक्त किया है, जो गलत है। पंजाब सरकार का तर्क है कि एफसीआई में हमेशा पंजाब कैडर के अधिकारी की तैनाती होती रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed