{"_id":"6ab4d35bfa5cc872240d0433","slug":"heroin-found-in-field-in-pathankot-dropped-by-drone-in-village-one-kilometer-from-border-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में खेत से मिली हेरोइन: सीमा से एक किमी दूर गांव में ड्रोन से गिराई थी, एजेंसियां जांच में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में खेत से मिली हेरोइन: सीमा से एक किमी दूर गांव में ड्रोन से गिराई थी, एजेंसियां जांच में जुटीं
Thu, 24 Sep 2026 01:08 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:08 PM IST
सार
सुबह करीब 10 बजे अजीत राम निवासी गांव पहाड़ीपुर जैसे ही अपने खेतों में पहुंचा तो उसे टेप से लिपटा पीले रंग का एक पैकेट मिला। अजीत राम को संदेह हुआ कि इसमें जरूर कोई नशीली वस्तु या फिर हथियार हो सकते हैं। जीत राम ने तुरंत बीएसएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन को उक्त पैकेट की सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी देते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत-पाक सीमा से महज एक किलोमीटर पठानकोट के गांव पहाड़ीपुर में एक किसान के खेतों से करीब आधा किलो हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है। संदेह है कि यह हेरोइन की खेप बॉर्डर पार से ड्रोन के माध्यम से खेतों में गिराई गई है। जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे अजीत राम निवासी गांव पहाड़ीपुर जैसे ही अपने खेतों में पहुंचा तो उसे टेप से लिपटा पीले रंग का एक पैकेट मिला। अजीत राम को संदेह हुआ कि इसमें जरूर कोई नशीली वस्तु या फिर हथियार हो सकते हैं।
जीत राम ने तुरंत बीएसएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन को उक्त पैकेट की सूचना दी। पुलिस और बीएसएफ खेतों में पहुंची और तुरंत पैकेट को कब्जे में लिया। पैकेट का तोल जांच करने पर आधा किलोग्राम हेरोइन निकली। सेना ने पुलिस को हेरोइन का पैकेट सौंप आगे की जांच के लिए कहा है। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बॉर्डर पार से हेरोइन की खेप कैसे आई और गांव में किसने मंगवाई।
विज्ञापन
हालांकि अजीत राम ने खेतों को ठेके पार किसी से लिया हुआ है और वे रोजाना की भांति अपने खेतों में लगाई फसल को देखने के लिए गया था।
बता दें कि पहले भी बॉर्डर पार से ड्रोन के माध्यम से पठानकोट हेरोइन पहुंच चुकी है और बॉर्डर क्षेत्र के कुछ युवकों का ऐसे मामले में नाम भी सामने आ चुका है। जिसके बाद कुछ समय के लिए ये सिलसिला थम गया और इस हरकत को देख लगता है कि लोकल तस्कर और बॉर्डर पार से तस्कर दोबारा एक्टिव हो गए है।