{"_id":"6ab4c9149b8f4fd9e707b2b9","slug":"punjab-weather-rain-on-september-26-27-will-bring-relief-from-the-heat-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब मौसम: 26-27 सितंबर को बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मौसम: 26-27 सितंबर को बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:24 PM IST
Link Copied
पंजाब में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 26 और 27 सितंबर को प्रदेश में हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में 26 सितंबर को बारिश हो सकती है और अगले दो दिन बारिश जारी रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि फिर भी यह सामान्य बना हुआ है। बठिंडा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा रोपड़ में 36 डिग्री, मोहाली में 35.7 डिग्री, पटियाला 35.4 डिग्री, लुधियाना और पठानकोट में 34.8 दर्ज किया गया है। इसी तरह इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है जो सामान्य से 3.2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। होशियारपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि लुधियाना का 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।