सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Israel Iran War Govt to bring back Punjabis stranded abroad helpline numbers issued

Israel Iran War: विदेश में फंसे पंजाबियों को वापस लाएगी सरकार; सीएम मान ने दिया भरोसा, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अरब देशों में लड़ाई की वजह से कई पंजाबियों को इन देशों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों को देखते हुए सरकार ने एनआरआई विंग के नंबर जारी किए हैं।

Israel Iran War Govt to bring back Punjabis stranded abroad helpline numbers issued
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंस गए हैं। इनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वह देश नहीं लौट पाए। ऐसे में अब अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। 

Trending Videos


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अरब देशों में लड़ाई की वजह से कई पंजाबियों को इन देशों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों को देखते हुए सरकार ने एनआरआई विंग के नंबर जारी किए हैं। अगर कोई या उनके परिवार का कोई सदस्य इन देशों में फंसा है, तो तुरंत इन नंबर पर संपर्क करें। मैं विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं। हम उन्हें जल्द से जल्द सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई विंग पंजाब 24/7 कंट्रोल रूम 0172-2260042, 0172-2260043, व्हाट्सएप नंबर +91 94787 79112 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संबंध में विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है। मंत्री ने बताया कि युद्ध की स्थिति से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।

कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 फाइटर जेट
इस बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है। F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है। हालांकि विमान में आग लगते ही पायलट पैरासूट लेकर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है। अमेरिका और कुवैत की सेना की ओर भी कोई बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed