{"_id":"6a6743436efd693f3808de25","slug":"man-committed-suicide-in-firozpur-due-to-wife-illicit-relation-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अवैध संबंध के शक में पति ने काटे पत्नी के दोनों हाथ और होंठ, फिर खुद किया सुसाइड; महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अवैध संबंध के शक में पति ने काटे पत्नी के दोनों हाथ और होंठ, फिर खुद किया सुसाइड; महिला की हालत गंभीर
Mon, 27 Jul 2026 05:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:08 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अवैध संबंध के चलते पत्नी के दोनों हाथ और होंठ काट दिए। इसके बाद शख्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर जिले के गांव जवाहर सिंह वाला में अवैध संबंधों के शक के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी के दोनों हाथ और होंठ काटने के बाद सरकारी स्कूल की पानी की टंकी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में थाना तलवंडी भाई पुलिस ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
10 साल पहले किया था प्रेम विवाह
मृतक मनप्रीत सिंह के बड़े भाई जगसीर सिंह निवासी गांव जवाहर सिंह वाला ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले मनप्रीत की सिमरनजीत कौर निवासी फिरोजशाह से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। उसने बताया कि उनकी मां गुरविंदर कौर गांव के प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील बनाती थीं। उनकी मृत्यु के बाद यह जिम्मेदारी सिमरनजीत कौर ने संभाल ली। करीब छह माह पहले सिमरनजीत कौर के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शुभप्रीत सिंह निवासी गांव कानियां वाली (जिला मुक्तसर) के साथ अवैध संबंध बन गए।
विज्ञापन
मामले को लेकर हुई थी पंचायत
इस संबंध में परिवार और गांव की पंचायत ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नहीं बदली।
जगसीर सिंह के मुताबिक 25 जुलाई की रात मनप्रीत अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया। देर रात उसने फोन कर बताया कि उसने सिमरनजीत कौर के दोनों हाथ और होंठ काटकर भाईका वाडा नहर के पास छोड़ दिया है।
विज्ञापन
महिला की हालत गंभीर
सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद मनप्रीत ने गांव के सरकारी स्कूल परिसर में बनी पानी की टंकी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस कर रही जांच
परिजनों ने बताया कि कुछ माह पहले भी मनप्रीत ने नाजायज संबंध के चलते पत्नी और बेटे का गला काट कर जख्मी कर दिया था और खुद को करंट लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि उस समय सभी को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया था और उनकी जान बच गई थी। एसएचओ हरिंदर सिंह ने कहा कि थाना तलवंडी भाई पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल शुभप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।