{"_id":"6944f5d27dbf936fd20ee2e0","slug":"matter-of-pride-punjab-aap-govt-pro-people-work-discussed-in-haryana-assembly-arvind-kejriwal-2025-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हरियाणा विधानसभा में पंजाब सरकार के कामों की गूंज, अरविंद केजरीवाल बोले- ये गर्व की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हरियाणा विधानसभा में पंजाब सरकार के कामों की गूंज, अरविंद केजरीवाल बोले- ये गर्व की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:21 PM IST
सार
हरियाणा के विधानसभा शीतलकालीन सत्र में पंजाब सरकार की जिसका खेत, उसकी रेत नीति का हवाला दिया गया। इसके बारे में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI Photo
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के विधानसभा शीतलकालीन सत्र से संबंधित एक वीडियो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसी वीडियो व पोस्ट को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ये गर्व की बात है कि आज हरियाणा विधानसभा में भी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के जनहितकारी कार्यों की चर्चा हो रही है। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने यह भी लिखा है कि भगवंत मान सरकार की जिसका खेत उसकी रेत नीति से पंजाब के किसानों को हक दिया और माफिया पर लगाम लगाई गई। अच्छी नीतियां सीमाएं नहीं देखती... अब दूसरे राज्य भी पंजाब माॅडल अपनाने की बात कर रहे हैं।
Trending Videos
ये गर्व की बात है कि आज हरियाणा विधानसभा में भी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के जनहितकारी कामों की चर्चा हो रही है। भगवंत मान जी की सरकार की ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ नीति ने पंजाब के किसानों को हक़ दिया और माफ़िया पर लगाम लगाई।
विज्ञापनविज्ञापन
अच्छी नीतियाँ सीमाएँ नहीं देखतीं … अब दूसरे राज्य… https://t.co/K1WQeIOTnk— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 18, 2025
केजरीवाल के ट्वीट को रिट्वीट कर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लिखा- हमारे लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा की विधानसभा में हमारी सरकार के कार्यों की चर्चा हो रही है। जिस दौरान 'जिसका खेत, उसकी रेत' नीति का हवाला देकर हरियाणा के किसानों के लिए भी मांग की गई। पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नेक नीति और साफ नीयत के साथ काम कर रही है, इसी का परिणाम है कि आज अन्य राज्य भी पंजाब मॉडल अपनाने की बातें कर रहे हैं।
ਸਾਡੇ ਲਈ ਬੜੇ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਗੁਆਂਢੀ ਸੂਬੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਚਰਚਾ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ 'ਜਿਸਦਾ ਖੇਤ, ਉਸਦੀ ਰੇਤ' ਨੀਤੀ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦੇ ਕੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ 'ਚ ਨੇਕ ਨੀਤੀ ਅਤੇ… https://t.co/ZIRxECWmXJ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 19, 2025