सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mercury drops in Chandigarh Winds city drenched in rain pleasant weather for three days

चंडीगढ़ में पारा गिरा: 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, बारिश में भीगा शहर; तीन दिन माैसम मस्ताना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 12 Jun 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mercury drops in Chandigarh Winds city drenched in rain pleasant weather for three days
चंडीगढ़ में देर रात बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में आज गर्मी से राहत बरकरार है। गुरुवार को भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे ट्राइसिटी के निवासियों को रात को राहत मिली। रात करीब आठ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जगह पेड़ और उनकी टहनियां सड़कों पर गिर गईं जबकि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। इसके बाद हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी और लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली।


मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवाओं के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात भी प्रभावित रहा। कई सड़कों पर गिरी शाखाओं और पेड़ों को हटाने के लिए नगर निगम और अन्य विभागों की टीमें देर रात तक जुटी रहीं। कुछ इलाकों में लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश शुरू होने के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच तापमान में आई यह गिरावट लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

तीन दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 12 से 14 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। 13 और 14 जून को भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि राहत का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से आसमान साफ होना शुरू होगा और 15 व 16 जून को तापमान फिर बढ़कर 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed