पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Moga boy killed in firing incident over dispute regarding neighbors forcibly planting saplings

Moga: पड़ोसियों के जबरन पाैधे लगाने पर विवाद में फायरिंग, 16 साल के किशोर की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 10:03 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 29 Jun 2026 10:03 AM IST
सार

जगरूप सिंह निवासी कूनर बस्ती (बुट्टर कलां) और उनके चाचा सतनाम सिंह गांव के नछतर सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं। पड़ोसी जोरा सिंह और दारा सिंह पुत्र सतनाम सिंह कथित रूप से उनकी जमीन की सीमा के साथ जबरन पाैधे और बाड़ लगाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन
Moga boy killed in firing incident over dispute regarding neighbors forcibly planting saplings
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोगा के थाना बंधनी कलां के अधीन गांव बुट्टर कलां में पड़ोसियों द्वारा जबरन पाैधे और बाड़ लगाने का विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार की लाइसेंसी 12 बोर राइफल छीनकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली लगने से 16 वर्षीय जसदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान देर रात करीब 12 बजे अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जगरूप सिंह निवासी कूनर बस्ती (बुट्टर कलां) ने शिकायत में बताया कि वह और उनके चाचा सतनाम सिंह गांव के नछतर सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं। 
विज्ञापन


शनिवार शाम पड़ोसी जोरा सिंह और दारा सिंह पुत्र सतनाम सिंह कथित रूप से उनकी जमीन की सीमा के साथ जबरन पाैधे और बाड़ लगाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोपी बाद में शिकायतकर्ता के घर में घुस गए और वहां रखी लाइसेंसी 12 बोर राइफल निकालकर 16 वर्षीय जसदीप सिंह पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली उसके पेट में लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना बंधनी कलां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले दर्ज मामले में घायल की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed