पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PM Narendra Modi to visit Punjab this month Will gift development projects BJP party workers

इसी माह पंजाब आएंगे पीएम मोदी: देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात, कार्यकर्ताओं और पंजाबियों का हाैसला बढ़ाएंगे

Fri, 03 Jul 2026 09:27 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 03 Jul 2026 09:27 AM IST
सार

पंजाब भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं। पीएम कार्यकर्ताओं और पंजाबियों का हौसला बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to visit Punjab this month Will gift development projects BJP party workers
PM मोदी - फोटो : ANI/File

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह पंजाब दौरे पर आएंगे। वे यहां कार्यकर्ताओं और पंजाबियों का हौसला बढ़ाएंगे। मोदी पंजाबियों को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि पंजाब भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने हाल ही में तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरा किया। उन्होंने राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को नई ऊर्जा दी। केंद्र सरकार ने पंजाब के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी है। आधारभूत ढांचे, रेल संपर्क और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस पर बिट्टू की प्रतिक्रिया 

बिट्टू ने कहा कि पंजाब की जनता विकास के लिए समर्पित सरकार और विपक्ष के बीच अंतर देख रही है। विपक्ष आंतरिक खींच-तान तथा पदों के बंटवारे में उलझा हुआ है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस की हाल ही में घोषित संगठनात्मक सूची पर प्रतिक्रिया दी। बिट्टू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मजबूत संगठन बनाने के बजाय नेताओं को लॉलीपॉप बांटने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed