सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Assembly Election Parties Begin Efforts to Harness Labour Vote Bank

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी: 32 लाख मजदूरों के वोट बैंक पर निगाहें, साधने के लिए सभी दलों की कसरत शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में प्रवासी मजदूर मतदाताओं की संख्या करीब 32 लाख से अधिक है। खासकर जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में इनकी संख्या सबसे अधिक है। हर साल काफी संख्या में मजदूर अपनी आजीविका के लिए पंजाब में आते हैं।

Punjab Assembly Election Parties Begin Efforts to Harness Labour Vote Bank
मतदाता - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में प्रवासी मजदूर एक बड़ा वोट बैंक है। हर विधानसभा चुनाव में सभी दलों के लिए इन्हें साधना बड़ी चुनाैती से कम नहीं होता। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी सभी सियासी दलों ने इस वोट बैंक को अपने पाले में लाने के लिए कसरत शुरू कर दी है। कांग्रेस जहां इसके लिए मनरेगा के संशोधन बिल का सहारा ले रही है तो आम आदमी पार्टी मजदूर कल्याण नीतियों के जरिये उन्हें साधने का प्रयास कर रही है।
Trending Videos

32 लाख से अधिक हैं प्रवासी मजदूरों की संख्या

पंजाब में प्रवासी मजदूर मतदाताओं की संख्या करीब 32 लाख से अधिक है। खासकर जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में इनकी संख्या सबसे अधिक है। हर साल काफी संख्या में मजदूर अपनी आजीविका के लिए पंजाब में आते हैं। इनमें बहुत से ऐसे हैं जो बरसों पहले पंजाब आ चुके हैं और अब उन्होंने अपनी वोट भी पंजाब में ही ट्रांसफर करवा ली है। लिहाजा चुनाव के दौरान इन मजदूरों की अनदेखी दलों के लिए संभव नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस खड़ा करेगी आंदोलन

इन्हीं पर फोकस करते हुए पंजाब कांग्रेस ने प्रदेश भर में मनरेगा की दोबारा बहाली के लिए रैलियों का दौर शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा करेगी। पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के साथ विश्वासघात किया है। नए संशोधन बिल ने उन्हें काफी नुकसान होगा, यही बात रैलियों में मजदूरों को बताई जाएगी। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि इसके तहत गांवों में मजदूरों के साथ रोष मार्च भी निकाले जाएंगे।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की सरकार मजदूरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिले, इसके लिए पेचीदगियों को खत्म करने जा रही है। विभिन्न विभागों से जुड़ीं योजनाओं का लाभ लेने के लिए मजदूरों को अब सभी विभागों में भटककर दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। वे एक ही योजना के लिए दस्तावेज जमा करवाएंगे तो उनसे संंबंधित जानकारी अन्य विभागों में साझा कर दी जाएगी। सरकार उनसे जुड़ी योजनाओं में बजट बढ़ाने की तैयारी भी कर रही है।

भाजपा करेगी मजदूरों को जागरूक

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि मजदूरों को जागरूक करने और मनरेगा के संशोधन बिल के फायदे बताने के लिए सभी हलकों में जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। वे खुद इन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। विरोधियों द्वारा इस बिल पर मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है मगर ये बिल मजदूरों की आय बढ़ाने वाला है। यह जनसभा सभी 117 हलकों में की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed