पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress Charnjit channi supporters meeting bharat bhushan ashu all update

पंजाब कांग्रेस में रार: चरणजीत चन्नी के घर बैठक, तृप्त बाजवा बोले-हाईकमान से लड़ाई नहीं, हमारी दिक्कतें सुने

Fri, 03 Jul 2026 04:10 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ Published by: Nivedita Updated Fri, 03 Jul 2026 04:10 PM IST
सार

पंजाब के कई वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के लिए हाईकमान पर लगातार दबाव बना रहे थे। हाईकमान ने पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल की सलाह को तरजीह देते हुए सूबे का नेतृत्व नहीं बदला। इसी से वरिष्ठ नेताओं में खासी नाराजगी है। जिसके चलते नाराज नेता इस फैसले के खिलाफ लामबंद हो सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab Congress Charnjit channi supporters meeting bharat bhushan ashu all update
चरणजीत चन्नी के घर पहुंचे नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद न मिलने से नाराज पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने आज अपने आवास पर कई बड़े नेताओं के साथ बैठक की। चन्नी कांग्रेस कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने से नाराज हैं।
विज्ञापन


बैठक के बाद पार्टी नेता तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि हमें हाईकमान से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कुछ आपत्तियां हैं और हम एक बार फिर हाईकमान से बात करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वे हमारी शिकायतें सुनें और उनका समाधान करें। 
विज्ञापन


हमने चरणजीत चन्नी से कहा है कि वे हाईकमान से मिलने का समय लें और उनसे कुछ बातों पर फिर से विचार करने को कहें, ताकि ऐसा फैसला लिया जा सके जिससे पूरी पार्टी को फायदा हो। हमारा मुख्य मकसद यह है कि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की बने। इसलिए, हाईकमान को सब कुछ सोच-समझकर फिर से विचार करना चाहिए। लोगों में नाराजगी और निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता नाजर सिंह मनशाहिया ने कहा कि संतुष्टि या असंतुष्टि की बात नहीं है। यह लोगों की आवाज़ है। लोग चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष में हैं। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने पर कांग्रेस पंजाब में सरकार नहीं बना पाएगी। चन्नी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, फिर वह राज्य में चुनाव जीतने की योजना बना सकते हैं।

हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। लोग चरणजीत चन्नी को चाहते हैं। मैं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन लोग चन्नी को नंबर 1 के तौर पर देखना चाहते हैं... लोग थोड़ा बदलाव चाहते हैं। 



बैठक में भारत भूषण आशु, ओपी सोनी समेत कई पूर्व विधायक पहुंचे। बैठक के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने कहा कि कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में सरकार नहीं बना सकती क्योंकि जनता उन्हें सपोर्ट नहीं करती। जनता चाहती थी कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदला जाए... जनता चरणजीत चन्नी को पंजाब के अगले सीएम के तौर पर देखना चाहती है। 
 

हाईकमान ने सूबे के जिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को एडजस्ट करते हुए बुधवार को जो नियुक्तियां की हैं, उनमें से तीन नेताओं प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मंत्री विजइंदर सिंगला और डॉ. अमर सिंह ने ही हाईकमान का आभार जताया है जबकि अन्य किसी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी नियुक्तियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पूछे जाने पर कुछ नेताओं ने बताया कि इस फैसले की अभी समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने सूबे के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार समिति, मेनिफेस्टो कमेटी, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति और कोर कमेटी में अहम पद सौंपे हैं मगर प्रदेशाध्यक्ष नहीं बदला जबकि इसी के लिए हाईकमान पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया जा रहा था। इसी पर पार्टी में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed