{"_id":"6a5474ca4a44026d8d02d358","slug":"punjab-farmers-bike-rally-today-chandigarh-against-land-pooling-policy-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में पंजाब के किसानों की बाइक रैली आज, निकलने से पहले देख लें रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में पंजाब के किसानों की बाइक रैली आज, निकलने से पहले देख लें रास्ता
Mon, 13 Jul 2026 10:53 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:53 AM IST
सार
बाइक रैली मोहाली स्थित नेचर पार्क से शुरू होगी। किसान निर्धारित मार्गों से होते हुए सेक्टर-34 ग्राउंड पहुंचेंगे जहां प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-अमेरिका ट्रेड डील और पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) आज चंडीगढ़ में बाइक रैली निकालेगी। पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान इसमें शामिल होंगे।
रैली को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। साथ ही सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और आंशिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन मार्गों से बचने और यात्रा से पहले वैकल्पिक रास्तों की योजना बनाने की अपील की है।
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि बाइक रैली सुबह करीब 11 बजे मोहाली स्थित नेचर पार्क से शुरू होगी। किसान निर्धारित मार्गों से होते हुए सेक्टर-34 ग्राउंड पहुंचेंगे जहां प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सेक्टर-51/52 लाइट पॉइंट, आईएसबीटी-43 चौक, साउथ एंड चौक, पिकाडिली चौक, अरोमा लाइट पॉइंट, किसान भवन चौक, गुरुद्वारा चौक, सेक्टर-20/21-33/34 चौक, गोशाला चौक, सेक्टर-50/51 चौक से मोहाली बैरियर और सेक्टर-45/46-49/50 चौक सहित कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और यात्रा से पहले चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर ही इन मार्गों का उपयोग करने और वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की अपील की है।