सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Group C D female employees to be posted near their homes CM Bhagwant Mann announcement

Punjab: घरों के पास ही होगी ग्रुप सी-डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती, सीएम भगवंत मान के एलान से बड़ी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 17 Jun 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि कई महिला कर्मचारियों ने उन्हें अपनी कठिनाइयां बताई थीं। उनकी तैनाती घरों से लगभग 200 किलोमीटर दूर की गई थी। इसके कारण वे सप्ताह में केवल दो दिन ही परिवार से मिल पाती थीं इसलिए सरकार ने यह नीति बनाने का निर्णय लिया है।

Punjab Group C D female employees to be posted near their homes CM Bhagwant Mann announcement
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में ग्रुप सी और डी श्रेणियों की महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके घरों के आसपास तैनाती की घोषणा की है। अब उन्हें अधिकतम 40 किलोमीटर के दायरे में ही रखा जाएगा।


इस फैसले से स्टाफ नर्सों, महिला पुलिस कर्मियों और अन्य पात्र कर्मचारियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आप सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को इस पहल के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मान ने बताया कि कई महिला कर्मचारियों ने उन्हें अपनी कठिनाइयां बताई थीं। उनकी तैनाती घरों से लगभग 200 किलोमीटर दूर की गई थी। इसके कारण वे सप्ताह में केवल दो दिन ही परिवार से मिल पाती थीं इसलिए सरकार ने यह नीति बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनाती का दायरा

नई नीति के तहत महिला कर्मचारियों को घरों से अधिकतम 40 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया जाएगा। यह दूरी 15 या 20 किलोमीटर भी हो सकती है। इस कदम से राज्य भर के विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यह निर्णय उनकी यात्रा की कठिनाइयों को कम करेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed