सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Mercury drops by 6 degrees due to strong winds and rain Orange Alert for rain

Punjab: तेज हवाओं और बारिश से 6 डिग्री गिरा पारा, आज भी बरसात का ऑरेंज अलर्ट; दो मई से फिर बिगड़ेगा माैसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 29 Apr 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 मई के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

Punjab Mercury drops by 6 degrees due to strong winds and rain Orange Alert for rain
बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में बीते कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से पंजाब का तापमान छह डिग्री गिर गया। इससे यह सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

Trending Videos


मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके तहत पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इसके बाद एक मई को पंजाब में मुख्यता मौसम शुष्क बना रहेगा। केवल पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन अगले दिन 2 मई से पंजाब में मौसम के मिजाज ज्यादा बिगड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 मई के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। मंगलवार को लुधियाना में 4.2 एमएम व पटियाला में 8.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

पंजाब में सबसे अधिक 37.6 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज हुआ। वहीं अमृतसर का अधिकतम पारा 34.1 डिग्री, लुधियाना का 34.0 डिग्री, पटियाला का 36.5 डिग्री, पठानकोट का 32.9 डिग्री, फरीदकोट का 37.2 डिग्री, गुरदासपुर का 31.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.6 डिग्री, फिरोजपुर का 35.5 डिग्री, होशियारपुर का 32.5 डिग्री और रूपनगर का 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 21 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज हुआ। अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री, लुधियाना का 23.0 डिग्री, पटियाला का 22.2 डिग्री, पठानकोट का 24.2 डिग्री, बठिंडा का 25.6 डिग्री, फरीदकोट का 25.2 डिग्री, फाजिल्का का 25.3 डिग्री, फिरोजपुर का 26.6 डिग्री, होशियारपुर का 22.6 डिग्री और रूपनगर का 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed