फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rift in Punjab Congress charanjit channi calls meeting of supporters in morinda

पंजाब कांग्रेस में फिर रार: वरिष्ठों को रास नहीं आ रहा हाईकमान का फैसला, चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक

Fri, 03 Jul 2026 08:43 AM IST
Nivedita मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 03 Jul 2026 08:43 AM IST
सार

पंजाब में नेतृत्व बदलाव की अटकलों पर विराम लगाते हुए हाईकमान ने तीन कार्यवाहक प्रधानों के फाॅर्मूले के तहत आगे बढ़ने का निर्णय लिया मगर यही फाॅर्मूला सूबे के कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को पसंद नहीं आया, जिस वजह से वे दबी जुबान में इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rift in Punjab Congress charanjit channi calls meeting of supporters in morinda
चरणजीत चन्नी ने बुलाई बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसियों को चुनावी तैयारियों के लिए गठित की गईं कमेटियों की कमान सौंपी है। हालांकि एकजुट करने का फॉर्मूला कुछ नेताओं को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


अपने ही नेता जहां इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कार्यकताओं में संशय की स्थिति बन गई है। कई नेताओं ने इन नियुक्तियों पर न तो अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही उत्साह दिखाया है बल्कि चुप्पी साध ली है। आला कांग्रेसी नेताओं की यही चुप्पी कार्यकर्ताओं व पार्टी में हलचल की बड़ी वजह बना हुआ है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को अब यह समझ नहीं आ रहा है कि हाईकमान के इन आदेशों के बाद वे क्या करें। अपने-अपने नेताओं के साथ चलें या हाईकमान के द्वारा किए गए बदलावों को सहज स्वीकार कर पार्टी के लिए काम करें। एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी इस बात स्वीकार करते हैं कि इस फैसले के बाद कार्यकर्ता व नेताओं के समर्थकों के खेमों में काफी संशय व मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईकमान ने काफी कशमकश के बाद पंजाब के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न कमेटियों की जिम्मेदारियों के दायरे में बांधने का प्रयास किया है। जिससे जातीय समीकरण भी सध जाएं और सभी नेता मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी एकजुट होकर डट जाएं। 

सूबे में नेतृत्व बदलाव की अटकलों पर विराम लगाते हुए हाईकमान ने तीन कार्यवाहक प्रधानों के फाॅर्मूले के तहत आगे बढ़ने का निर्णय लिया मगर यही फाॅर्मूला सूबे के कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को पसंद नहीं आया, जिस वजह से वे दबी जुबान में इसका विरोध कर रहे हैं।

पूर्व महासचिव बोले-आत्ममंथन करें

पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव करणबीर सिंह रंधावा कहते है कि एआईसीसी को तुरंत आत्ममंथन करना चाहिए क्योंकि पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक इस फैसले से निराश है। अगर 2027 में जीत हासिल करनी है तो कांग्रेस हाईकमान को अपनी दिशा सुधारनी होगी और जमीनी हकीकत के हिसाब से काम करना होगा।

कई वरिष्ठ नेताओं ने नहीं जताया आभार

हाईकमान ने सूबे के जिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को एडजस्ट करते हुए बुधवार को जो नियुक्तियां की हैं, उनमें से तीन नेताओं प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मंत्री विजइंदर सिंगला और डॉ. अमर सिंह ने ही हाईकमान का आभार जताया है जबकि अन्य किसी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी नियुक्तियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पूछे जाने पर कुछ नेताओं ने बताया कि इस फैसले की अभी समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने सूबे के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार समिति, मेनिफेस्टो कमेटी, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति और कोर कमेटी में अहम पद सौंपे हैं मगर प्रदेशाध्यक्ष नहीं बदला जबकि इसी के लिए हाईकमान पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया जा रहा था।

लामबंद हो सकते हैं नाराज नेता

पंजाब के कई वरिष्ठ नेता प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने के लिए हाईकमान पर लगातार दबाव बना रहे थे। इन नेताओं में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक राणा गुरजीत, विधायक परगट सिंह, विधायक सुखपाल सिंह खैरा, भरत भूषण आशु इत्यादि शामिल थे मगर हाईकमान ने पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल की सलाह को सलाह को तरजीह देते हुए सूबे का नेतृत्व नहीं बदला। इसी बात पर वरिष्ठ नेताओं में खासी नाराजगी है। जिसके चलते नाराज नेता इस फैसले के खिलाफ लामबंद हो सकते हैं। पूर्व सीएम चन्नी ने अपने मोरिंडा निवास पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई नाराज नेता पहुंच सकते हैं। बैठक में इस फैसले की समीक्षा करते हुए आगामी निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed