{"_id":"6a4b561751d7fad04d0feddf","slug":"stray-dogs-innocent-four-year-old-mauled-to-death-hoshiarpur-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों का आतंक: चार साल की मासूम को नोचकर मार डाला, धान की रोपाई के लिए आया था मजदूर परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों का आतंक: चार साल की मासूम को नोचकर मार डाला, धान की रोपाई के लिए आया था मजदूर परिवार
Mon, 06 Jul 2026 12:46 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव निवासी मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति गांव बसी जलाल के पास एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी उनकी बच्ची को कुत्ते घसीट कर ले गए और नोच डाला।
विज्ञापन
मासूम बच्ची
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर के गांव ओहड़पुर-बसी जलाल संपर्क मार्ग पर रविवार देर शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने प्रवासी खेत मजदूरों की करीब 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव निवासी मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति गांव बसी जलाल के पास एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी गुनगुन को खेत से करीब 100 मीटर दूर मोटर के पास पेड़ के नीचे लिटा रखा था।
शाम करीब सात बजे के करीब आवारा कुत्तों ने बच्ची पर अचानक हमला कर दिया और उसे कुछ दूरी तक घसीट ले गए। बच्ची की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां गुनगुन गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
परिजन तुरंत उसे टांडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची का परिवार गांव बसी जलाल में रहकर धान की रोपाई का कार्य करता है।