{"_id":"6a4750eb407c8943f600bc5e","slug":"stray-dogs-jagraon-migrant-laborer-from-bihar-mauled-to-death-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगरांव में आवारा कुत्तों का खूनी आतंक: बिहार के मजदूर को नोच-नोच कर मार डाला, धान की रोपाई करने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में आवारा कुत्तों का खूनी आतंक: बिहार के मजदूर को नोच-नोच कर मार डाला, धान की रोपाई करने आया था
Fri, 03 Jul 2026 11:36 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:36 AM IST
सार
बुधवार रात रमेश के मोबाइल पर फोन आया। वह फोन पर बात करने के लिए खेतों की ओर चला गया। इसी दौरान पास की हड्डा रोड़ी के आसपास घूम रहे करीब 12-13 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक रमेश मंडल
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरांव के नजदीकी गांव पब्बियां में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ।
धान की रोपाई के लिए बिहार से आए एक मजदूर को आधी रात खेतों में 12-13 आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और उसे इतनी बेरहमी से नोचा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह खेत में पड़ा क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ प्रशासन के खिलाफ भारी रोष भी है।
मृतक की पहचान रमेश मंडल (पुत्र जागेश्वर), निवासी मख्खनाहा, जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है। वह हर साल की तरह इस बार भी गांव पब्बियां के किसान हरबंस सिंह के खेतों में धान की रोपाई करने अपने साथियों के साथ आया था।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात सभी मजदूर खेत में बने मोटर कमरे की छत पर सो रहे थे। देर रात रमेश के मोबाइल पर फोन आया। वह फोन पर बात करने के लिए नीचे उतरकर खेतों की ओर चला गया। इसी दौरान पास की हड्डा रोड़ी के आसपास घूम रहे करीब 12-13 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रमेश ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया और मदद के लिए जोर-जोर से चीखता रहा, लेकिन दिनभर खेतों में कड़ी मेहनत करने के कारण उसके साथी गहरी नींद में सोए रहे और उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। खूंखार कुत्तों ने उसकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह जब साथी मजदूर उठे तो खेत में रमेश का लहूलुहान और क्षत-विक्षत शव देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी चौकीमान के प्रभारी सुखमंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।