{"_id":"6a5e0f1c331e4842e0092836","slug":"tax-to-be-levied-on-vehicles-coming-from-himachal-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से आने वाले वाहनों पर लगेगा टैक्स: रोपड़ जिला परिषद में प्रस्ताव पारित, क्या बोले विधायक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल से आने वाले वाहनों पर लगेगा टैक्स: रोपड़ जिला परिषद में प्रस्ताव पारित, क्या बोले विधायक?
Mon, 20 Jul 2026 05:35 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:35 PM IST
सार
रोपड़ जिला परिषद ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब आने वाले वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह टैक्स लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
एंट्री टैक्स को लेकर प्रस्ताव पारित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपड़ जिला परिषद ने पंजाब में हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। मिनी सचिवालय में जिला परिषद की पहली बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जिले के सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों पर टोल टैक्स लगाया जाए।
क्षेत्र के विधायक दिनेश चड्ढा ने बताया पंचायती राज अधिनियम की धारा-189 का उपयोग करते हुए यह प्रस्ताव पारित किया गया है। यह टैक्स रोपड़ जिले से लगती हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर लगाया जाएगा और इसे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स नाम दिया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स को लेकर पहले से ही बड़ा विवाद चल रहा है।
पंजाब सहित अन्य राज्यों से हिमाचल प्रदेश जाने वाले लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब रोपड़ जिला परिषद ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब आने वाले वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह टैक्स लागू किया जा सकेगा। इससे पहले भी नंगल नगर परिषद ने इसी प्रकार का एक प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन वह अब तक कानून का रूप नहीं ले सका है।
विज्ञापन
इसके अलावा, निहंग सिंह संगठनों द्वारा खालसा टैक्स के नाम पर भी वाहनों से वसूली की गई थी, जिसे लेकर भी विवाद हुआ था। इस संबंध में सरकार को एक मसौदा (ड्राफ्ट) भी सौंपा गया था, लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।