{"_id":"6a60596a2c34fdf8fd01ffbe","slug":"mbbs-student-suicide-in-chandigarh-gmch-32-postmortem-today-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS Student Suicide: पिता बोले-बहुत खुशमिजाज था मेरा बेटा, लौटने का किया था वादा; पोस्टमार्टम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBBS Student Suicide: पिता बोले-बहुत खुशमिजाज था मेरा बेटा, लौटने का किया था वादा; पोस्टमार्टम आज
Wed, 22 Jul 2026 11:27 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:27 AM IST
सार
करण दो भाइयों में छोटा था। सूत्रों के अनुसार घटना से पहले उसने कई दोस्तों को सामान्य संदेश भेजे, जबकि कुछ करीबी दोस्तों से लंबे समय से मानसिक तनाव में होने की बात साझा की थी। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जीएमसीएच 32
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 अस्पताल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र करण संधू ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। मृतक का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
करण 23 साल का था और एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था। वह सेक्टर-32 का ही रहने वाला था।
करण दो भाइयों में छोटा था। सूत्रों के अनुसार घटना से पहले उसने कई दोस्तों को सामान्य संदेश भेजे, जबकि कुछ करीबी दोस्तों से लंबे समय से मानसिक तनाव में होने की बात साझा की थी। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, उसने घटना से पहले एक डॉक्टर से व्हाट्सएप कॉल पर भी तनाव की बात कही थी, जिसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी हुई है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस उसके साथ के छात्रों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं ई ब्लॉक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। - गुरदीप कौर, डीएसपी, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
करण 23 साल का था और एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था। वह सेक्टर-32 का ही रहने वाला था।
सदमे में परिवार
वहीं करण संधू की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। करण के पिता डॉ. सरबजोत सिंह ने बताया कि करण बेहद खुशमिजाज और मिलनसार था। मंगलवार शाम वह लाइब्रेरी में पढ़ाई करने की बात कहकर घर से निकला था और मां से रात साढ़े नौ बजे तक लौटने का वादा किया था।